फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: पूर्व वन मंत्री के तीन रिश्तेदारों के खिलाफ ठगी का केस, आढ़ती से धान खरीदकर नहीं किया भुगतान

Wed, 15 Mar 2023 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)

सार

तीन आरोपी पूर्व वन मंत्री हंस राज जोसन के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद आरोपी सुभाष चंद्र जोसन, रमन जोसन व रिशव जोसन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद थाना सिटी पुलिस ने पूर्व वन मंत्री हंसराज जोसन के तीन रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपियों ने सतीश एंड हरमीत कमीशन एजेंट से लगभग 24 लाख रुपये का धान खरीदा था और भुगतान नहीं किया था।

विज्ञापन


पीड़ित सतीश कुमार और हरमीत कुमार निवासी चक्क जमाल गढ़ जलालाबाद ने पुलिस को बताया कि उनकी दाना मंडी जलालाबाद में आढ़त की दुकान है। 2014 में उनकी फर्म से गुरु कृपा फूडस, घुबाया के मालिक रमन जोसन, रिशव जोसन और सुभाष जोसन निवासी गांव चक्क सोतरिया वाला ने बासमती धान खरीदा था।

उनकी फर्म से साल 2014 के सीजन दौरान कुल 12.72 लाख रुपये और साल 2015 में कुल 2.12 लाख रुपये मिलाकर कुल 14.84 लाख रुपये का धान खरीरा था। आरोपियों ने उन्हें लगभग सात लाख रुपये का भुगतान किया। बाकी की धनराशि का उन्हें चेक दे दिया। जब चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया।
विज्ञापन


ब्याज लगाकर कुल धनराशि 24 लाख 1982 रुपये बन गई। जब उक्त धनराशि आरोपियों से मांगी तो देने से साफ इनकार कर दिया। उक्त तीन आरोपी पूर्व वन मंत्री हंस राज जोसन के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद आरोपी सुभाष चंद्र जोसन, रमन जोसन व रिशव जोसन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें