सेक्टर-3 पुलिस ने एक डॉक्टर सहित दो भाइयों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। मनीमाजरा निवासी अजय ग्रोवर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया उसने हेल्थकेयर मशीनें चलाने के लिए आरोपी डॉक्टर मनीष गोयल को किराए पर दी थी।
इसके लिए पिछले साल अक्तूबर में एग्रीमेंट हुआ था। इन मशीनों का किराया साढ़े छह लाख रुपये तय हुआ था। डॉ. मनीष गोयल सेक्टर-8 में चंडीगढ़ हार्ट सेंटर चलाते है। जहां दिल, हड्डियों और अन्य बीमारियों से संबंधित इलाजों की जांच होती है।
शिकायतकर्ता व्यापारी अजय ग्रोवर के अनुसार, आरोपी सेक्टर-8 ए स्थित चंडीगढ़ हार्ट सेंटर में इन मशीनों के माध्यम से अलग-अलग मरीजों की जांच करते है। शिकायतकर्ता ने बताया करीब तीन करोड़ रुपये में मशीनें खरीदी थीं।
शिकायतकर्ता ने बताया आरोपियों ने जो भी चेक उन्हें आरोपियों ने किराए की राशि के तौर पर दिए वह चेक बाउंस हो गए। उसने कहा, आरोपियों द्वारा 37 लाख रुपये के चेक उनके पास हैं बाउंस हो चुके हैं।
शिकातयकर्ता के अनुसार, जब उसने उक्त आरोपियों से अपनी मशीनों और किराए की राशि मांगी तो उन्होंने से उसे धमकाना शुरू कर दिया।
शिकातयकर्ता ने आईजी को मामले की शिकायत मार्च माह में की थी, जिसकी जांच आईजी ने आपरेशन सेल को दी। आपरेशन सेल की रिपोर्ट के बाद सेक्टर-3 पुलिस ने मामला दर्ज किया है।