फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः ट्रक और कार में टक्कर, दो फौजियों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

Thu, 20 Sep 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बास (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन

हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पीपला पुलिस नाके के पास ट्रक और स्विफ्ट कार में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दो फौजियों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों मृतक लड़के रोहतक जिले के खड़वाली गांव के निवासी थे। चारों गुरूवार शाम हिसार से रोहतक की ओर लौट रहे थे।  

विज्ञापन


हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पीपला मोड़ पुलिस नाके के पास एक ट्रक सिंघवा खास की तरफ से आने वाले लिंक रोड से दिल्ली रोड पर आ रहा था। हांसी की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान खड़वाली रोहतक निवासी 25 वर्षीय अशोक, 28 वर्षीय दीपक, भैणी चंद्रपाल निवासी 26 वर्षीय अक्षय, सैमन महम निवासी 27 वर्षीय बिजेंद्र के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार दीपक और अक्षय फौजी हैं। अशोक नहर विभाग में बेलदार के पर नियुक्त है। बिजेंद्र गाड़ी प्राइवेट गाड़ी चलाता है। चारों आपस में दोस्त हैं। किसी काम से हिसार आए थे। हिसार से गुरूवार शाम वापस रोहतक की ओर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भयंकर थी कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बास पुलिस मौके पर पहुंची। चारों शवों को गाड़ी से निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में शवों को रखवा दिया है। शुक्रवार की सुबह चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें