फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः विवाहिता के साथ घर में गैंगरेप, खुद पति ने इस तरह रची बड़ी साजिश

Fri, 06 Jul 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 25 वर्षीय विवाहिता ने चार लोगों पर उसके साथ रेप करने, अपने पति व अन्य पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व रेप करवाने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पंजाब पुलिस के पास एफआईआर भेज दी।
विज्ञापन


महिला के साथ पंजाब के फाजिल्का में ही गैंगरेप हुआ था। अब पंजाब पुलिस ही इस मामले की जांच करेगी। महिला ने जींद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी सोनीपत जिले के गांव मिर्जापुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति रेलवे क्वार्टर में पंजाब के फाजिल्का में रह रहा था। वह भी अपने पति के साथ रहती थी।

शादी के बाद से ही उसका पति और करसोला निवासी महिला, मिर्जापुर निवासी व्यक्ति सहित 3 अन्य लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती। जब उनकी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कहा कि 22 जून, 2018 को चार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस साजिश में उसका पति भी शामिल रहा।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस करेगी कार्रवाई 
महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने कहा कि विवाहिता के साथ पंजाब के फाजिल्का में गैंगरेप हुआ है। उसका पति वहां पर रेलवे में नौकरी करता है। जींद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके पंजाब पुलिस को भेज दी है क्योंकि घटना फाजिल्का में हुई है। अब इस पर आगे की कार्रवाई पंजाब पुलिस को करनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें