फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहरः अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, कई हुए घायल

Mon, 21 Jan 2019 06:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट/ मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा मुक्तसर के गिद्दड़बाहा रायके कलां रोड पर हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।  एक अन्य गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव राय के कलां निवासी गुरदविंदर सिंह (17) पुत्र मक्खन सिंह और गुरप्रीत सिंह (22) पुत्र गुरसेवक सिंह मोटरसाइकिल से गांव राय के कलां से गिद्दड़बाहा की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


 गिद्दड़बाहा व गांव जंडिया के दरम्यान बाइक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर करीब 20 से 25 फुट दूर जा गिरे। इससे गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। गुरदविंदर सिंह घायल हो गया। 

राहत फाउडेशन की एंबुलेंस ने उसे सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा पहुंचाया। डॉ. जशनप्रीत सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गुरप्रीत सिंह की मौत हो चुकी थी। गुरदविंदर सिंह की गंभीर हालत के चलते उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पैदल जा रहे दुकानदार को बोलेरो ने कुचला, मौत      
पठानकोट के ढांगू रोड पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बुरी तरह घायल दुकानदार की सिविल अस्पताल में दो घंटे के बाद मौत हुई है। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी मोहल्ला बैंक कालोनी के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना डिवीजन नंबर-2 के एएसआई सुरिंदर पाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे साहिल कुमार के बयान पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
साहिल कुमार ने पुलिस में दर्ज करवाए बयान में बताया कि उनके पिता पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के पास छोले-भटूरे की दुकान चलाते हैं। रविवार रात को अपना काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। जब वह ढांगू रोड पर पहुंचे तो अचानक सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। 

बोलेरो कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। उनके पिता के सिर, चेहरे, कान से खून तेजी से निकलता देख उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रात करीब 12 बजे उनके पिता ने दम तोड़ दिया।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बुजुर्ग को कुचला, मौत   
पठानकोट में ही एक अन्य हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। थाना कानवां के अधीन गांव गोबिंदसर मोड़ पर साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बेहरूनपुर निवासी रमेश पाल (57) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी तरलोक चंद ने बताया कि रविवार देर रात वह अपनी विवाहित बेटी से मिलकर अपने गांव बेहरूनपुर आ रहा था। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक दिलावर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

बाइक-कार की टक्कर में 3 वर्ष के बच्चे की मौत      

demo pic
बटाला के गांव ठक्कर संधू के पास एक बाइक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई।। हादसे में तीन वर्ष बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और पति-पत्नी घायल हो गए। गंभीर घायल पति-पत्नी को बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया। आरोपी कार चालक भागने में कामयाब रहा। थाना सेखवां पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

गांव ठक्कर संधू अड्डा सेखवां निवासी मंगल सिंह फलों और गन्ने के रस का अड्ढा लगाता है। रविवार की रात वह रोजाना की तरह काम खत्म होने के बाद मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी सुनीता और तीन वर्षीय बेटे इजहाक (संजू) के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। अभी उसने अपनी पत्नी और बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाया ही था कि बटाला साइड की ओर से आ रही एक बोलेरो ने टक्कर मार दी।

 इससे इजहाक की मौके पर ही मौत हो गई और मंगल सिंह और उसकी पत्नी सुनीता जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सेखवां के एसएचओ कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि जख्मी दंपति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। एसएचओ ने बताया कि घटना के दौरान फरार हुए टक्कर मारने वाले बोलेरो का नंबर लोगों ने नोट कर लिया है। नंबर के जरिए चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें