फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकी सूरत और उम्र पर न जाएं ये है शातिर गिरोह

Wed, 05 Feb 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डडडूमाजरा से ऑटो छीनकर स्नैचिंग की चार वारदात करने वाले गिरोह के चार सदस्य को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग के पास छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पकड़े गए गिरोह के चारों सदस्य नाबालिग है, जिन्हें पुलिस ने अदालत में पेश कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया।

वहीं पुलिस मामले में फरार दो युवकों की तलाश कर रही है। डीएसपी क्राइम को सूचना मिली कि 31 जनवरी की रात को सेक्टर 52 निवासी चंदन कुमार से ऑटो छीनने वाले युवक मलोया में आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने मलोया के पास नाका लगाया। ऑटो मालिक चंदन कुमार ने अपने आटो की पहचान की और पुलिस ने ऑटो में सवार चार नाबालिगों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने चंदनकुमार से ऑटो छीनने के बाद दूसरी स्नैचिंग मोहाली निवासी सतबीर सिंह से सेक्टर 42 के पेट्रोल पंप पर की थी।

उन्होंने सतबीर से मोबाइल फोन और 2500 रुपये छीने थे। उसके बाद तीसरी वारदात सुखना पर की थी।

ड्यूटी से घर लौट रहे सेक्टर 7 निवासी दर्शन लाल से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। उसके बाद चौथी स्नैचिंग सेक्टर 27 में की। सेक्टर 27 निवासी गुरबीर सिंह ने रेलवे स्टेशन जाना था।

वे सेक्टर 27 में गुरबीर सिंह की पिटाई कर 450 रुपये और जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें