फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सड़क हादसों में चार की मौत, कार ने दो भाइयों को रौंदा, एक की टांग कटी

Wed, 15 Mar 2023 12:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

ढोलेवाल के पास सोमवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार ने कूड़ा बीन रहे दो सगे भाइयों को रौंद दिया। गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि चालक को भी पता नहीं चला कि कार के नीचे बच्चे फंसे हैं। कार रुकी तो बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन कर राहगीरों ने गाड़ी पलटी और बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। चंडीगढ़ रोड पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में दाखिल कराया गया। मृतक की पहचान मुंडियां खुर्द निवासी सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसका दोस्त आकाश सीएमसी अस्पताल में दाखिल है। 

विज्ञापन


कार ने कूड़ा बीन रहे दो भाइयों को रौंदा, एक की टांग कटी, दूसरा गंभीर
उधर, ढोलेवाल के पास सोमवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार ने कूड़ा बीन रहे दो सगे भाइयों को रौंद दिया। गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि चालक को भी पता नहीं चला कि कार के नीचे बच्चे फंसे हैं। कार रुकी तो बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन कर राहगीरों ने गाड़ी पलटी और बच्चों को बाहर निकाला। जब तक बच्चों को बाहर निकाला गया तब तक एक की टांग कट चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सोनू (16) और उसके भाई मोनू 10) के रूप में हुई है। थाना डिविजन छह के एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है, जबकि कार पुलिस ने घटनास्थल से ही बरामद कर ली थी।

एक्टिवा सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
एक्टिवा पर सवार होकर बेटी से मिलने जा रहे अटल नगर के रहने वाले परमिंदर कुमार और उनकी पत्नी सुनीता देवी को गांव आलमगीर के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सुनीता देवी की मौत हो गई। जबकि परमिंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत
पार्टी करने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को फोकल प्वाइंट इलाके में एक तेज रप्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी पहचान मुंडियां खुर्द निवासी शमशेर सिंह (22), मनप्रीत सिंह (24) और आकाश दीपक के रूप में हुई है। शमशेर और मनप्रीत की मौत हो गई, जबकि आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि हादसा गांव झाबेवाल के पास हुआ है। आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें