फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या: लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में तोड़ दम

Tue, 14 Mar 2023 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सरेशाम रोहतक रोड पर अंडर ब्रिज के पास वारदात हुई है। लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। तीन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। एक माह पहले फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
मृतक संजीव का फाइल फोटो। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में रुपयों के लेन देन के विवाद के चलते सोमवार देर शाम तीन युवकों ने रोहतक रोड पर अंडर ब्रिज के नजदीक सब्जी विक्रेता पर लाठी-डंडो से हमला कर उसे अधमरा कर भाग गया। बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। सरेशाम हुई वारदात से परिवार दहशत में है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने एक महीने पहले भी उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बड़े भाई हरीश ने बताया कि वह और उसका भाई सब्जी मंडी में सब्जी बेचते हैं। उसका छोटा भाई संजीव उर्फ सोनू सोमवार शाम को प्रतिदिन की तरह लगभग पांच बजे रोहतक रोड स्थित घरोंडा गांव में स्कूटी पर दूध लेने गया था।

वापसी में जब वह भिवानी रोड पर अंडर ब्रिज के नजदीक पहुंचा तो हिसार के प्याऊ माजरा निवासी सचिन रेढू, शिव कालोनी निवासी अंश शर्मा ने उसका रास्ता रोककर उसपर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया और उसकी सरेआम बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


राहगीरों की सहायता से उसे शहर के बाल धर्मार्थ अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। जानकारी पाकर जब वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आया। जहां उसके भाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हरीश ने आरोप लगाया कि उसका भाई संजीव घरोड़ा गांव में कई साल पहले होटल चलाता था।

वहां पर सचिन रेढू, अंश शर्मा व भटनागर कालोनी निवासी अभिषेक सहरावत का आना जाना था। इन तीनों के बीच रुपयों का लेन देन था। इसी रंजिश के कारण तीनों ने साजिश के तहत उसके भाई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या की है। एक महीना पहले अभिषेक सहरावत ने उसके भाई को फोन करके जान से मारने की धमकी भी दी थी।

हमलावरों में नहीं था कोई खौफ
मृतक पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने रोहतक रोड अंडर ब्रिज के नजदीक इस वारदात को अंजाम दिया है। यह मार्ग हर समय चलता है और काफी आवागमन रहता है लेकिन इसके बावजूद हमलावरों ने यहां पर वारदात को अंजाम दिया। इससे लग रहा है उन्हें किसी का डर नहीं था। उन्होंने सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया और संजीव को मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए ।

शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भिवानी रोड पर साजिश के तहत जवाहर नगर निवासी संजीव उर्फ सोनू की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने हिसार के प्याऊ माजरा निवासी सचिन रेढू, शिव कालोनी निवासी अंश शर्मा व भटनागर कालोनी निवासी अभिषेक सहरावत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। -वीरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें