फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अल्पसंख्यक आयोग का पूर्व सदस्य और PA गिरफ्तार, 10.49 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

Wed, 12 Apr 2023 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विजिलेंस जांच की सामने आया है कि आरोपी लाल हुसैन कांग्रेस सरकार के दौरान फरवरी 2020 से फरवरी 2023 तक अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य रहा है। याद रहे कि इससे पहले भी नयागांव मोहाली से एक व्यक्ति काबू किया गया था जो डीजीपी आफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार लोगों को वक्फ बोर्ड में या डीजीपी कोटे से सीधे सिपाही लगवाने के नाम पर 10.49 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य और उसके निजी सहायक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लाल हुसैन और मुहब्बत मेहरबान के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मोहाली के फेज-1 स्थित विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वॉयड थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों के बारे में संदीप कुमार निवासी गांव चानन वाला जिला फाजिल्का ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि लाल हुसैन और मुहब्बत ने उसे विश्वास दिलाया था कि उनकी अच्छी पहुंच है। वे उसके भाई, बहन, साले और दोस्त को वक्फ बोर्ड में या डीजीपी पंजाब के सीधे कोटे के तहत सिपाही के तौर पर नौकरी दिला देंगे। इस काम के बदले उन्हें पैसे देने होंगे। 

उन्होंने उससे प्रति व्यक्ति सात लाख रुपये की मांग की, जबकि उससे पहले ही तीन किस्तों में 10.49 लाख रुपये ले चुके हैं। हालांकि उसे आरोपियों पर संदेह हो गया था ऐसे में उसने उनसे हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने पास रख ली थी। यह शिकायत भी उसने अपने पास रखी थी। विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच की। आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर आरोपियों ने कितने लोगों को शिकार बनाया है।
विज्ञापन


आरोपी कांग्रेस सरकार के समय रहा है सदस्य
विजिलेंस जांच की सामने आया है कि आरोपी लाल हुसैन कांग्रेस सरकार के दौरान फरवरी 2020 से फरवरी 2023 तक अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य रहा है। याद रहे कि इससे पहले भी नयागांव मोहाली से एक व्यक्ति काबू किया गया था जो डीजीपी आफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें