फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : सीआईडी के पूर्व इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 10 Dec 2020 08:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सीआईडी के पूर्व इंस्पेक्टर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा स्थित बसंत विहार में सीआईडी के पूर्व इंस्पेक्टर ने गुरुवार सुबह सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान हरदेव सिंह (75) के रूप में हुई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के बेटे सिकंदर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के सीआईडी विंग से सेवामुक्त इंस्पेक्टर हरदेव सिंह अपने परिवार समेत बसंत विहार में रहते थे। कुछ माह पहले उनकी पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद पूर्व इंस्पेक्टर मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे थे। गुरुवार सुबह पूर्व इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।


वारदात के वक्त पूर्व इंस्पेक्टर का बेटा सिकंदर सिंह किसी काम से बाहर गया था। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई जगदेव सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के पास से खुदकुशी नोट बरामद किया। जिस पर पूर्व इंस्पेक्टर ने लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को न ठहराया जाए। 
विज्ञापन


पुलिस ने खुदकुशी नोट के साथ मृतक के पास पड़ी पिस्टल को भी कब्जे में लिया है। थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर रमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक पूर्व इंस्पेक्टर हरदेव सिंह के बेटे सिकंदर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को सहारा जनसेवा के सदस्यों की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान रहता था, जिस कारण उसने खुदकुशी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें