फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कबड्डी प्लेयर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, स्कूल के बाहर खड़ा था

Mon, 03 Oct 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने पूर्व कबड्डी प्लेयर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक स्कूल के बाहर से उसे दबोचा गया। आरोपी डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 से ग्रेजुएट है और पूर्व कबड्डी प्लेयर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ सेक्टर-17 थाने में पिछले साल मार्च में भी एनडीपीएस का केस दर्ज किया गया था। उस समय उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली थी।
विज्ञापन


फिलहाल सेक्टर-36 थाना पुलिस ने रंजीत के खिलाफ 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सेल एरिया में बढ़ रही चेन स्नैचिंग और चोरी के मामलों के मद्देनजर सेक्टर-35 में गश्त पर थी। दोपहर में करीब साढ़े 3 बजे सनशाइन प्ले स्कूल सेक्टर-35 की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देख वह वहां से भागने लगा।

पुलिस ने शक होने पर उसे थोड़ी दूर जाकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोगा के गांव ढोलेवाल का रहने वाला है और इन दिनों चंडीगढ़ में ही रह रहा है। उसने पिछले साल ही डीएवी से ग्रेजुएशन की है और वह कबड्डी प्लेयर भी रह चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ सेक्टर-36 थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उसे मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें