फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पूर्व डीजीपी से लूट ले गए 14 लाख और जेवर, कनपटी पर सटाई गन

Thu, 12 Apr 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी अटेली (नारनौल)
विज्ञापन
Gun Point - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी से गन प्वाइंट पर 14 लाख रुपये और लाखों के जेवर लूटे जाने का मामला सामने आया, घर में घुसकर वारदात अंजाम दी गई। घटना हरियाणा में नारनौल के मंडी अटेली की है। गांव कांटी निवासी दृगपाल सिंह चौहान को मंगलवार रात चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर 14 लाख की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। पूर्व डीजीपी ने दोने दिन पहले ही जमीन का सौदा करने के लिए बैंक से रकम निकलवाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दृगपाल सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार रात वह अपनी पत्नी के साथ बंगले में सो रहे थे। रात करीब 2:00 बजे चार बदमाश बंगले के पीछे की खिड़की तोड़कर भीतर घुसे। बदमाशों ने तिजोरी की चाबी मांगी। उनके इनकार पर एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर देसी कट्टा सटाकर धमकाया। दूसरे बदमाश ने तेजधार चाकू निकाल लिया, जबकि दो अन्य युवकों के पास लोहे की रॉड थी। बदमाशों ने तिजोरी तोड़कर उसमें रखे 14 लाख नकद, 40 तोले सोने के आभूषण और 50 चांदी के सिक्के लूट लिए। जब तीन युवक तिजोरी तोड़ रहे थे तो एक उनकी कनपटी पर देसी कट्टा सटाए खड़ा रहा।

जमीन के सौदे के लिए निकलवाए थे 10 लाख
पूर्व डीजीपी डीपीएस चौहान ने बताया कि दो दिन पहले एक जमीन का सौदा करने के लिए 10 लाख रुपये बैंक से निकलवाए थे। चार लाख की नकदी पहले ही इसी काम के लिए घर पर रखी थी। बदमाशों के जाते ही पूर्व डीजीपी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस, सीन ऑफ क्राइम, डॉग स्कवायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। थाना अटेली प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो बेटों में एक आईएएस
पूर्व डीजीपी डीपीएस चौहान के दो बेटे हैं और दोनों ही दिल्ली में रहते हैं। उनका एक बेटा शरद चौहान आईएएस अधिकारी हैं और दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ अधिकारी है। दूसरा पुत्र हेमंत चौहान दिल्ली में बिल्डर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें