फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले किया बलात्कार, फिर प्रेमिका को जलाया जिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के गुन्नौर में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से गुस्साए युवक ने जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात घर में घुसकर पहले उसने अपनी प्रेमिका से बलात्कार किया फिर केरोसिन उड़ेलकर जिंदा फूंक दिया। चीखपुकार पर परिजन और आसपड़ोस के लोग जुट गए।

उन्होंने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, गुन्नौर संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

घटना गुन्नौर थाना के क्षेत्र एक गांव की है। ग्रामीण अपनी उन्नीस वर्षीय बेटी और पत्नी के साथ हरियाणा के झज्जर में ईंट-भट्ठे पर ईंटें पाथने का काम करता था। इसी भट्ठे पर धनारी के बिनौरा गांव का युवक शेर सिंह (20) पुत्र गंगा सिंह भी मजदूरी करता था।

बताते हैं कि इसी बीच ग्रामीण की बेटी और शेर सिंह में प्रेम हो गया। जानकारी पर पिता अपनी बेटी को लेकर गांव आ गया। हालांकि, इस दौरान शेर सिंह और युवती के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही। इधर, युवती शादी तय कर दी गई है और बारात 21 जुलाई को आनी है।

शेर सिंह बृहस्पतिवार को युवती के गांव पहुंच गया। इसी गांव में शेर सिंह की बुआ भी रहती हैं। मौका पाकर मध्यरात्रि में युवती के घर उससे मिलने पहुंच गया। युवती के माता पिता कुछ दूर घेर में सोए थे।
विज्ञापन

केरोसिन छिड़ककर लगाई थी आग

एसपी अतुल सक्सेना के मुताबिक युवती ने अपने मृत्यु पूर्व बयानों में बताया कि रात जब शेर सिंह आया तो उसने उससे कहा कि वह परिजनों की मर्जी के बिना शादी नहीं कर सकती है।

इस पर शेर सिंह भड़क गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बावजूद वह शादी को तैयार नहीं हुई और शोर मचाने लगी तो उसने केरोसिन से भरी केन उसके शरीर पर उड़ेल कर आग लगा दी।

शोरशराबा होने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़े। सूचना पर गुन्नौर पुलिस भी पहुंच गई। रात को ही युवती को गुन्नौर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस ने युवती के बयानों की वीडियो क्लीपिंग भी तैयार कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें