फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कैसे लगी गनर को गोली? फुटेज खोलेगी राज

Fri, 03 Jan 2014 09:20 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्झर वाटिका स्थित रेस्तरां में नए साल के जश्न के बाद खुद की सर्विस गन से जख्मी पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल की पीजीआई में सर्जरी होने के बाद भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


वह अभी वेंटिलेटर पर है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है। रेस्तरां प्रबंधन की ओर से पिछले 24 घंटों की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है, लेकिन अब तक इसे चूक के कारण हुई घटना ही बताया जा रहा है।

बुधवार अलसुबह सेक्टर-पांच के निर्झर वाटिका स्थित एक रेस्तरां के बाहर कांस्टेबल के सिर पर गोली लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

कैथल निवासी हेड कांस्टेबल जयपाल पंजाब कैडर के आईएएस केएस सिद्धू के बेटे सहज का गनमैन है। सहज के पिता शहरी विकास मंत्रालय में सचिव स्तर के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सहज वहां कुछ अन्य दोस्तों के साथ रेस्तरां के अंदर थे। गन निकालते वक्त हेड कांस्टेबल से हुई चूक में गोली उसके सिर में ही जा लगी।

जयपाल अपनी गन एमटी-9 के साथ बाहर था और रेस्तरां के गेट से करीब 10 मीटर की दूरी पर उसे गोली लगी।


पुलिस खंगालेगी, फुटेज में कब दिखा जयपाल
सर्द रात में गार्डन में जयपाल रेस्तरां के बाहर घंटों अकेला नहीं होगा। अगर रेस्तरां से बाहर निकलते हुए गन को संभालते हुए उसे गोली लगी तो सीसीटीवी फुटेज में वह रेस्तरां से बाहर निकलते हुए कहीं न कहीं दिखना चाहिए।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। रेस्तरां मालिक के मुताबिक, घटना से 24 घंटे पहले की फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

उलझते सवाल
1 आईएएस के बेटे को पंजाब पुलिस की ओर से गनमैन क्यों मुहैया कराया गया, यह एक गंभीर सवाल है। हालांकि, पंचकूला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की पड़ताल कराई जाएगी।

2. अब तक इस मामले में केस दर्ज क्यों नहीं हुआ? पुलिस घायल के बयान का इंतजार कर रही है, जबकि वह पीजीआई में वेंटिलेटर पर है।

3. घटना के समय कई लोग मौजूद थे, फिर उनके बयान के आधार पर कार्रवाई को आगे क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा है?

12.15 बजे जा चुके थे रेस्तरां मालिक
रेस्तरां मालिक संदीप के मुताबिक, वह 12.15 बजे के करीब रेस्तरां से घर के लिए जा चुके थे, लेकिन घटना के बाद जयपाल को अस्पताल भी उन्होंने ही पहुंचाया। अचानक लगी गोली से जख्मी हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर होने की वजह से उसे पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें