फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: बटाला में दर्दनाक हादसे में पांच की मौत, चार लोग एक ही परिवार के, टिप्पर से भिड़ी आल्टो

Sun, 08 Jan 2023 09:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव चाहल कलां आने लगा तो गांव की ही एक तीन साल की सीरत और गोपाल सिंह (13) पुत्र सखविंदर सिंह ने लिफ्ट मांगी और कार में बैठ गांव आने लगे। रास्ते में गांव मिशरपुरा के पास पेट्रोल पंप के नजदीक अचानक कार का संतुलन खो गया और बटाला की तरफ से आ रहे एक टिप्पर से जा टकराई। 
विज्ञापन
बटाला में टिप्पर से भिड़ी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में दर्दनाक हादसे में एक परिवार उजड़ गया है। हादसा जालंधर रोड पर स्थित गांव मिशरपुरा के पास रविवार की देर शाम को हुआ। यहां एक आल्टो कार और एक टिप्पर में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों और गांव की रहने वाली एक तीन साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार 13 वर्षीय गोपाल सिंह और एक मोटरसाइकिल सवार युवक रमनदीप सिंह गंभीर घायल है। गोपाल सिंह को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कार सवार बटाला के ही गांव चाहल कलां के रहने वाले थे। सभी किसी शादी समारोह से अपने गांव चाहल कलां आ रहे थे। सूचना मिलते ही थाना रंगड नंगल की पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों मृतकों के शवों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार ने सबसे पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और कुछ ही दूरी पर जाकर कार और टिप्पर के बीच भिड़ंत हो गई। 

थाना रंगड नंगल के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि आशु सिंह निवासी बटाला (दामाद) कार चला रहा था। शिंदर कौर (मां) पत्नी सोहन सिंह, परमजीत सिंह (बेटा), गगनजीत कौर परमजीत सिंह की पत्नी सभी निवासी गांव चाहल कलां ऑल्टो कार से बटाला के कादियां रोड पर स्थित एक पैलेस में शादी समारोह में जा रहे थे। 
विज्ञापन


परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव चाहल कलां आने लगा तो गांव की ही एक तीन साल की सीरत और गोपाल सिंह (13) पुत्र सखविंदर सिंह ने लिफ्ट मांगी और कार में बैठ गांव आने लगे। रास्ते में गांव मिशरपुरा के पास पेट्रोल पंप के नजदीक अचानक कार का संतुलन खो गया और बटाला की तरफ से आ रहे एक टिप्पर से जा टकराई। 

हादसे में एक ही परिवार के आशु सिंह, शिंदर कौर, परमजीत सिंह, गगनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन साल की सीरत की मौत बटाला के सिविल अस्पताल में हुई। गोपाल सिंह को अमृतसर रेफर किया गया है। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टिप्पर चालक फरार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें