फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: भूसा लेने कमरे में पहुंची बहू तो ससुर ने की हैवानियत, लौटकर पति को सुनाई आपबीती

Tue, 10 Oct 2023 12:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चचेरे ससुर और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में चचेरे ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म किया। बहू तूड़ी (भूसा) लेने गई थी। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


38 वर्षीय पीड़ित बहू ने पुलिस को बताया कि वह पशुओं के लिए तूड़ी लेने चचेरे ससुर के घर गई थी। जैसे ही तूड़ी वाले कमरे में घुसी तो वहां पर पहले से ही आरोपी चचेरा ससुर और दो अन्य लोग मौजूद थे। ससुर ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चचेरे ससुर और दो अन्य के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें