फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: कांग्रेस पार्षद के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग से सहमा इलाका, बाल-बाल बचा परिवार

Fri, 26 Jun 2020 06:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फतेहपुर इलाके में गिनी नामक कथित बदमाश ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्षद बीबी गुरमीत कौर के घर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। साथियों के साथ पार्षद के घर के बाहर व छत पर पत्थरों की बरसात करने के बाद आठ राउंड गोलियां चलाईं। पार्षद गुरमीत व परिवार के सदस्यों ने घर के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई। लगभग दो घंटे तक गिनी व उसके साथियों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहशत में आ गया।

विज्ञापन


बीबी गुरमीत कौर के बेटे कैप्टन ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका गिनी के साथ मामूली झगड़ा हुआ था। झगड़े के कुछ देर बाद वह अपने साथ कई गुंडों को लेकर घर के बाहर आ गया। उसने पहले ललकारा बाद में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। गिनी ने घर के बाहर आठ राउंड फायर किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। 

पुलिस को तलाशी के दौरान तीन खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गिनी गैंगस्टर है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जबकि पार्षद के परिवार का कहना है कि इलाके में गिनी व उसके गुंडों की दहशत है। पार्षद के पीटीआई लखविंदर ने अमर उजाला को बताया कि गिनी की गुंडागर्दी के बारे में उसने पुलिस को शिकायत भी की थी। लेकिन उस पर करवाई नहीं हुई। एसएचओ थाना इस्लामाबाद अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। गिनी के पास अवैध हथियार हैं, इस बात की जानकारी उन्हें मिली है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें