फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों का दुस्साहस, शादी के लिए सजी कार पर बरसाईं गोलियां, चालक ने दिखाई सूझबूझ

Tue, 08 Oct 2019 04:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जांच में जुटे डीएसपी बलकार सिंह संधू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोगा रोड पर स्थित बाबा विश्वकर्मा धर्मशाला के सामने चार नकाबपोश हथियारबंद नौजवानों ने एक लग्जरी कार को छीनने की कोशिश की। लुटेरों के इरादों को भांपकर चालक ने कार को वहां से भगा लिया जिसके बाद लुटेरों ने कार पर पीछे से चार से पांच फायर भी किए। हमले में चालक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मोगा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। शहर में पिछले 10 दिन में यह चौथी बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। पहले वाली तीन घटनाओं के आरोपियों की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा धर्मशाला के ठीक सामने स्थित अमर फ्लावर डेकोरेशन नामक फर्म के पास कुछ लग्जरी गाड़ियां भी है जिन्हें वह विवाह समारोह में बतौर डोली सजाकर किराये पर भेजते हैं। उनकी एक कार सोमवार रात भी किराये पर गई थी। इस कार के चालक रवि ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह बारात को छोड़ने के बाद दुकान पर आ गया और मालिक को सूचना देकर कार को अंदर से लॉक करके उसमें लेट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के अनुसार इस दौरान वहां से पैदल ही चार नकाबपोश युवक गुजरे और कार को देखते आगे निकल गए। कुछ समय बाद ही वह लौटकर आए और कार का शीशा खटखटा के उससे दरवाजा खोलने को कहने लगे। युवकों की मंशा को भांपते हुए उसने कार को वहां से भगा लिया लेकिन युवकों ने पीछे से कार पर चार से पांच फायर किए जिसके कारण कार का पिछला और खिड़की का शीशा टूट गया। 

कार मालिक अमर सिंह ने बताया कि सुबह के समय कार चालक का फोन आने पर अभी वह दुकान आने की तैयारी ही कर रहा था कि यह घटना हो गई। उन्होंने कहा कि लुटेरों की मंशा कार छीनने की थी जिसकी वजह से ही उन्होंने फायर किए है। इस मामले में डीएसपी बलकार सिंह संधू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

मालूम हो कि इस घटना से पहले शहर में हथियारबंद लुटेरों द्वारा मनीचेंजर से 95 हजार और टाइल्ज शोरूम के मालिक से 22 हजार की नगदी छीनने की घटनाएं सामने आ चुकी है। दो दिन पहले ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला हुआ था। इन मामलों में कोई संदिग्ध पकड़ा नहीं गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें