फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल का नेट लगाने को लेकर विवाद, घर में घुसकर दो भाइयों समेत तीन को गोली मारी

Wed, 29 Jan 2020 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तरनतारन के गांव मीयापुर में वालीबॉल का नेट लगाने पर रात को हुए मामूली विवाद के बाद एक गुट ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों पर गोलियां मारकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मौके से फरार हो गए। विधानसभा हलका तरनतारन के गांव मीयांपुर निवासी किसान साहिब सिंह के खाली प्लाट में गांव के कुछ युवकों ने वालीबॉल का नेट लगाया हुआ था। 

विज्ञापन


साहिब सिंह और उसके भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि नेट लगाने से रात को गांव के नौजवानों को यह कहते रोका था कि ग्राउंड में ही खेला करें। बुधवार सुबह साहिब सिंह के घर में उसका रिश्तेदार गगनदीप सिंह भी आया हुआ था कि छह हथियारबंद युवक घर में दाखिल हुए और गोलियां चलाने लगे। 

साहिब सिंह के दोनों बेटों मनप्रीत सिंह व लवप्रीत सिंह के अलावा रिश्तेदार गगनदीप सिंह को गोलियां मारकर आरोपी फरार हो गए। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल, थाना सराय अमानत खांके एसएचओ दविंदर कुमार मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करवाई लेकिन आरोपी फरार होने में सफल हो गए। घायल युवकों को गांव कसेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि साहिब सिंह के बयान पर पुलिस ने शमशेर सिंह शेरा, गुरप्रीत सिंह गोपी, राजिंदर सिंह राजू (तीनों सगे भाई), हरपाल सिंह और बलबीर सिंह भोला के खिलाफ थाना सराय अमानत खां में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें