फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: शराब ठेके पर ताबड़तोड़ छह गोलियां बरसाईं, चार घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 02 Jun 2020 08:45 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर-9 में चलीं गोलियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर पर फायरिंग का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि सेक्टर- 9 गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बदमाशों ने पुलिस मुख्यालय से महज दो सौ मीटर दूर स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चलाईं और फरार हो गए। हमले में चार घायल हुए हैं जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस दोनों मामलों को आपस में जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे सेक्टर नौ स्थित शराब ठेके पर एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार आकर रुकी। कार से उतरकर दो युवकों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमलावरों में से एक ने लाल रंग की और दूसरे ने नीले रंग की टीशर्ट पहनी थी। दोनों ने मुंह कपड़े से ढ़क रखा था।

फायरिंग में ठेका मालिक राम अवतार बत्रा के दामाद अंकुर नारंग और तीन कर्मचारी मदन, पवन व राजेश घायल हो गए। राजेश को दो गोलियां लगी हैं। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य को जीएमएसएच-16 में दाखिल करवाया गया है। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। आला अधिकारी समेत थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल की टीमें मौके पर पहुचीं और पड़ताल में जुट गईं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फायरिंग करते हमलावर सीसीटीवी में कैद

मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
हमलावर दोनों युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इनमें से एक ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर गोलियां बरसाईं जबकि दूसरे के पास एक ही पिस्टल थी। महज 25 सेकेंड में वारदात कर वह फरार हो गए। 

शराब कारोबारी के घर पर हमला करने वाला भी यही गैंग तो नहीं
सीएफएसएल की टीम ने मौके की वीडियोग्राफी करवाकर जांच आगे शुरू की। मौके से कुल आठ खोखे बरामद हुए। बदमाशों ने .22 और .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया है। पुलिस को शक है कि सेक्टर- 33 में शराब कारोबारी के घर हमला करने में भी इसी गैंग का हाथ हो सकता है। 

पैसों से लेनदेन के चलते कुछ लोगों से चल रहा है विवाद
ठेका मालिक राम अवतार बत्रा ने बताया कि साल 2018 से ठेका चला रहे हैं और सेक्टर 21 निवासी हैं। उनका पैसों के लेनदेन के चलते कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। फिलहाल सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

राजेश के बाजू पर लगीं दो गोलियां
ठेके पर काम करने वाले राजेश के हाथ में दो गोलियां लगी हैं। फायरिंग में शीशा चकनाचूर होने की वजह से मदन व पवन को भी चोटें आई हैं। इसके अलावा ठेका मालिक राम अवतार के दामाद अंकुर नारंग को छर्रे लगे हैं। 

30 जून को होनी है शराब ठेकों की नीलामी
वहीं दूसरी ओर पुलिस कयास लगा रही है कि कहीं या मामला शराब के ठेकों की नीलामी से तो जुड़ा नहीं है। बताया गया कि 30 जून को शहर में ठेकों की नीलामी होनी है। चर्चा है कि कहीं ना कहीं शराब कारोबारियों पर दबाव डालने को लेकर ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस तमाम एंगल पर जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें