शिकायत में बताया कि मेरा ससुर सतबीर सिंह हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कैथल में नियुक्त है। उसका जेठ प्रदीप और उसकी घर वाली सोनिया गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वह भी अपने पति गगनदीप के साथ मधुबन में रहती है, जहां उसका पति प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता है। लॉकडाउन के कारण सभी ससुराल के क्वार्टर पर थे।
आरोप है कि ससुर अक्सर शाम के समय शराब पीते हैं। उसके सास-ससुर छोटी-मोटी बातों पर भी उनके साथ झगड़ा करते थे। 19 अप्रैल की रात को करीब 10 बजे उसका ससुर शराब पीकर आया और उनके साथ खाने को लेकर झगड़ा किया, जिसमें उसकी सास के उकसाने पर उसके ससुर ने करीब बारह बजे सर्विस रिवॉल्वर से उसके जेठ प्रदीप और उसके पति गगनदीप पर फायरिंग कर दी।
उसने कमरे का दरवाजा बंद करके नीचे छलांग लगाकर जान बचाई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके पति गगनदीप की मौत हो गयी। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने कहा कि घटना के बाद उन्हें पता चला कि सिमरनजीत, सोनिया, प्रदीप अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं गगनदीप का शव सरकारी अस्पताल में रखा था।
उक्त तीनों दाखिलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उसने पीजीआई में पहुंच कर सिमरनजीत कौर के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी इंस्पेक्टर व उसकी पत्नी बीरमति के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्जकर लिया है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।