फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारने गई पुलिस पर गैंगस्टरों ने की गोलीबारी फिर छोड़े शिकारी कुत्ते

Sat, 31 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
Firing - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राज्य में गैंगस्टरों पर अंकुश लगाने के लिए गठित की गई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और गैंगस्टरों के बीच शुक्रवार देर रात थाना झंडेर के अंतर्गत पड़ते गांव लक्सरी नंगल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। एसटीएफ और गैंगस्टरों के बीच गोलियां चली। गैंगस्टरों ने एसटीएफ टीम पर शिकारी कुत्ते छोड दिए। इन गैंगस्टरों में वांटेड राजा कंदोवालिया भी शामिल था। जो अपने कुछ साथियों के संग फरार हो गया पर एसटीएफ ने गैंगस्टर गोपी और गैंगस्टरों की महिला साथी मनिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


गोपी के पास से पिस्तौल एवं मनिंदर कौर के पास से डबल बैरल गन बरामद हुई।  जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नए वर्ष का जश्न करने के लिए कुछ गैंगस्टर लक्सरी नंगल स्थित मनिंदर कौर पत्नी सिकंदर के घर पहुंच रहे हैं। सूचना सही थी। ऐसे में एसटीएफ के इंसपेक्टर संजीव कुमार ने थाना झंडेर की पुलिस के साथ जब मनिंदर कौर के घऱ दबिश दी तो घर के अंदर से गोलियां चलने लगी। एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग की तो गैंगस्टरों ने एसटीएफ पर शिकारी कुत्ते छोड़ दिए।

राजा कंदोवालिया अपने साथियों के साथ भागने में सफल हो गया पर गैंगस्टर गोपी और मनिंदर कौर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसटीएफ के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। वर्ष 2016 के अंत में गैंगस्टरों का साथ देने वाली महिला मनिंदर कौर से पूछताछ जारी है। जिस तरह से राजा कंदोवालिया मनिंदर कौर के घर पर अपने साथियों के साथ पहुंचा उससे यह बात साफ हो गई कि गैंगस्टरों का साथ देने वालों में महिला गैंगस्टर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें