फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ की हेरोइन, 8 लाख की जाली करेंसी बरामद

Thu, 10 Jul 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/ फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के सेक्टर अटारी की पोस्ट पुलमोरां के पास मंगलवार रात बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरते देख पाक तस्कर सामान छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


जवानों ने सामान से चार किलो हेरोइन, 7 लाख 83 हजार की नकली करेंसी और 250 ग्राम अफीम बरामद की है। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए तस्कर

बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारुखी ने बताया कि सरहदी पोस्ट पुलमोरां पर तैनात जवानों ने एक पाकिस्तानी तस्कर को देख कर ललकारा, लेकिन वह नहीं रुका।

बीएसएफ के जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर वह पाक की तरफ भाग गया। जब जवानों ने सुबह घटना वाली जगह की तलाशी ली तो वहां से पांच पैकेट मिले। इसमें चार किलो हेरोइन और 7 लाख 83 हजार रुपये की नकली भारतीय करेंसी और अफीम थी।
विज्ञापन

हेरोइन के साथ जाली करेंसी भी बरामद

फारुखी ने बताया कि बीएसएफ सरहद पर पूरी तरह चौकसी बरत रही है। बीएसएफ की तरफ से लगातार बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई है, लेकिन जाली करेंसी का मामला काफी देर बाद सामने आया है।

पाकिस्तान की तरफ से इधर भेजी जा रही जाली करेंसी की छपाई पहले के मुकाबले बहुत अच्छी है। आम व्यक्ति आसानी से असली और नकली में पहचान नहीं कर सकता। इसमें एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें