फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन नहीं मिली तो किया दो महिलाओं से गैंगरेप!

Thu, 10 Jul 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी धनौरा(अमरोहा)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में अमरोहा के मंडी धनौरा में निकाह करने में नाकाम दबंग ने दोस्तों और परिजनों के साथ विवाहिता के घर पर हमला बोल दिया। विवाहिता के अपहरण की कोशिश की। साथ ही घर में लूटपाट और परिजनों से जमकर मारपीट की, जिसमें तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जबकि दो महिलाओं को जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाई फायरिंग करने पर बदमाश भाग गए। पुलिस ने आठ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


धनौरा थाना क्षेत्र के एक परिवार पर मंगलवार की रात निकाह में नाकाम दबंगों ने कहर बरपाया। करीब एक बजे आठ-दस लोगों ने घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट शुरू कर दी। हमलावर विवाहिता के अपहरण की कोशिश थे। हमलावरों की मंशा भांप कर महिला का पति उसे लेकर अंधेरे में छिप गया।

विवाहिता के नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने सारा सामान तहस-नहस कर दिया। घर में रखे जेवरात लूट लिए। यही नहीं बदमाश परिवार की तीन महिलाओं को उठाकर जंगल में ले गए। जहां दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया। जबकि तीसरी ने विरोध कर किसी तरह अपनी इज्जत बचा ली। इसी बीच परिवार के मुखिया की सूचना पर चचेरा भाई चौकी से पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

चचेरी बहन से निकाह करना चाहता है मुख्य आरोपी

बताया जाता है कि दबंगों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग करने पर सभी भाग खड़े हुए। मारपीट में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार सुबह पीड़ित परिवार रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा। परिवार के मुखिया की ओर से आठ के खिलाफ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हमलावरों में शामिल एक युवक पीड़ित परिवार के मुखिया की पुत्रवधू के साथ जबरन निकाह करना चाहता था। मुखिया के पुत्र की शादी 24 जून को मेरठ के एक गांव में हुई है। नवविवाहिता का सगा तहेरा भाई उससे निकाह करना चाहता था, लेकिन परिजनों ने की मंजूरी न मिलने से उसके साथ निकाह नहीं हो पाया। तहेरा भाई निकाह करने के लिए नवविवाहिता के अपहरण करने के इरादे से यहां आया था।

योजना में नाकाम रहने पर उसने अपने साथियों और परिजनों के साथ वारदात को अंजाम दिया। विवाहिता की दो चचेरी बहनों का निकाह पहले से ही इस परिवार में हो चुका है। इसी वजह से उसके परिजनों ने अपने ताऊ के बेटे से निकाह करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

गैंगरेप की वारदात को सिरे से नकार रही है पुलिस

अगर परिवार के मुखिया की सूचना पर पास के ही गांव में रहने वाला चचेरा भाई पुलिस वालों को लेकर मौके पर नहीं पहुंचता तो हमलावरों का परिजनों पर कहर और अधिक टूटता। हो सकता है कि वे विवाहिता को अपने साथ ले जाने में कामयाब हो जाते। मौके पर पहुंची पुलिस के फायरिंग करने पर बदमाश भाग गए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, मगर गैंगरेप की घटना को सिरे से नकार रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पूरा मामला विवाहिता को लेकर है। यह मारपीट व लूट की घटना है। उनका कहना है कि आरोपी पीड़ितों के रिश्तेदार हैं। उनको फंसाने के लिए गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है।

मंडी धनौरा के सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गैंगरेप की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पीड़ित महिलाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें