फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान जला

Mon, 25 Jan 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला के अलीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर—52 में राज ऋषि इंटरप्राइजेज नाम की पेपर फैक्टरी में रविवार को देर रात आग लगने से फैक्टरी में रखा रॉ मैटीरियल, कई मशीनें व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन


कंपनी के मालिक अमित ने बताया कि जब आग लगी तो फैक्टरी में चौकीदार सोया हुआ था। आग से बिल्डिंग के शीशों के टूटने की आवाज आई तो उसने उठकर देखा कि पूरी फैक्टरी में आग फैल चुकी है।

वह अपने आपको बचाते हुए फैक्टरी से बाहर आ गया। उसने फैक्टरी के मालिक व आसपास की फैैक्ट्रियों में मौजूद कर्मचारियों को आग की सूचना दी। उन्होंने इस घटना की सूचना फायर विभाग व रामगढ़ पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।
विज्ञापन


लेकिन जब दो तीन गाड़ियों से आग पर काबू नहीं पाया गया तो कालका, पिंजौर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग इतनी भयानक थी कि बड़ी मशक्कत के बाद रात को 3 बजे तक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आग लगने से फै क्टरी की बिल्डिंग की दीवारों में दरारें आ गईं और बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो गई। वहीं आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें