अज्ञात लोगों ने 5 बाइक जला डाले
- फोटो : amarujala
सेक्टर 56 में घर के बाहर खडे़ पांच वाहन अचानक लगी भयानक आग में जलकर राख हो गये। पीड़ित लोगों को शक है कि इलाके के शरारती तत्वों ने मोटरसाइकिलों को आग के लगाई है। पीड़ितों का कहना है कि आग इतनी भयानक थी कि आग लोगों को घरों के पीछे के दरवाजे से निकलना पड़ा। मौेके पर एक दमकल की गाड़ी भी पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार सोमवार - मंगलवार रात सेक्टर 56 में 6565 के सामने खड़ी पांच दुपहियां वाहन आग से जलकर राख हो गये। पीड़ित सर्वेश कुमार ने बताया कि रात को करीब 3.30 तक तो एरिया में लाइट नही थी। जिसकी वजह वो लोग बाहर ही थे। जैसे ही लाइट आई वो सोने अंदर गये। उसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें व धुंआ उठता दिखाई दिया। सामने के गेट से बाहर निकलने की कोशिश की पर आग की लपटे काफी तेज थी। इस वजह से पीछे के रास्ते से बाहर निकलना पड़ा।
इस बीच मोहल्ले के लोगों ने आग पर पानी रेता डालना शुरू कर दिया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को भी फोन कर आग की सूचना दे दी गई थी। आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों व फायर बिग्रेड को करीब आधा घंटा लगा। तब तक पांचों वाहन जलकर राख हो चुके थे। पीड़ितों का कहना है कि आग के कारणों के बारे में साफ साफ कुछ नही कह सकते लेकिन इतनी जल्दी जिस प्रकार आग लगी है उससे लगता है कि किसी शरारती तत्व का ही काम है। शार्ट सर्किट से आग लगी होती तो पांचों बाइक एक साथ नही जल सकती थी।
वही सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिलशेर चंदेल का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर ली है और छानबीन की जा रही है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लगता है।