फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी तोड़ते समय जोरदार विस्फोट, एक की मौत, एक अन्य घायल, CM ने किया मुआवजे का एलान

Thu, 20 Dec 2018 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
विस्फोट में घायल युवक
विज्ञापन

बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर स्थित ग्रोथ सेंटर में पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी माचिस फैक्ट्री में बुधवार को अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसमें हरीश कुमार नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कबाड़ का काम करने वाला राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए स्थानीय लोगों की तरफ से एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही एसएसपी नानक सिंह और डिप्टी कमिश्नर परनीत मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति के परिवार को तीन लाख मुआवजा, घायल व्यक्ति का उपचार नि:शुल्क कराने और उसे पचास हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर परनीत को घायल का नि:शुल्क एवं बेहतर उपचार करवाने के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन

विस्फोट के बाद लगी आग
जानकारी के अनुसार पिछले दो वर्षों से ग्रोथ सेंटर में बंद पड़ी माचिस बनाने की फैक्ट्री का मालिक जतिंदर कुमार बुधवार को वेस्ट मैटीरियल उठवाने के लिए हरीश कुमार और कबाड़ का काम करने वाले राज कुमार को अपने साथ लेकर आया था। फैक्ट्री में काम के दौरान जैसे ही हरीश ने केमिकल की भरी एक बाल्टी को तोड़ने का प्रयास किया तो अचानक से ब्लास्ट हो गया।

 हरीश बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका साथी राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि नजदीक खड़ी एक कार को भी अपने चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स समेत एसएसपी नानक सिंह और डिप्टी कमिश्नर परनीत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जिले के डिप्टी कमिश्नर परनीत ने हादसे की जांच के आदेश एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट को दे दिए हैं। एसएसपी नानक सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस अपनी जांच तेजी से कर रही है, ताकि ब्लास्ट होने के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें