पंजाब के मानसा में एसपी (एच) कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब खुद को एसएचओ की पत्नी बताकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं।
इसमें से एक तलवंडी साबो में तैनात एक एसएचओ की पत्नी है और वहीं दूसरी एक महिला हेड कांस्टेबल है जो खुद को एसएचओ की पत्नी का होने का दावा कर रही है। हाथापाई में घायल होने के बाद दोनों सिविल अस्पताल में दाखिल हैं।
महिला कांस्टेबल ने एसएचओ की पत्नी होने का दावा करते हुए कहा कि इसी बात को लेकर उसका झगड़ा एसएचओ की पत्नी से हुआ है। महिला कांस्टेबल ने उच्च अधिकारियों को एसएचओ के साथ अपनी शादी की तस्वीरें और अन्य तथ्य पेश किए हैं।
थाना बुढलाड़ा में तैनाती के दौरान संबंध बना
सिविल अस्पताल में भर्ती महिला कांस्टेबल के मुताबिक एसएचओ जब थाना बुढलाड़ा में तैनात थे तो उसके साथ संबंध बनाए और बाद में दोनों ने शादी भी रचाई।
अब वह उसको अपने घर रखने से इंकार कर रहा है। महिला हेड कांस्टेबल ने इस संबंध में एसपी (एच) कुलदीप शर्मा को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में जब जांच के लिए एसएचओ को बुलाया गया तो उसके साथ आई एसएचओ पहली पत्नी उसके साथ हाथापाई करने लगी।
इसकी वजह से उसे चोटें लगी। कांस्टेबल के मुताबिक वह एसएचओ की पत्नी है इसके उसके साथ सभी तथ्य मौजूद हैं, लेकिन अब एसएचओ और उसकी पहली पत्नी इस बात को दबाना चाहते हैं।
घरेलू मामला बताकर आरोपी ने पल्ला झाड़ा
कांस्टेबल के मुताबिक वह इस मामले को अदालत में लेकर जाएगी। वहीं एसएचओ की पत्नी ने बताया कि वह इस भंवर में फंस चुकी है अब उसका कोई भी साथ नहीं दे रहा।
इस कारण वह और उसका परिवार मुसीबत में है। उन्होंने महिला कांस्टेबल पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी-2 के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पहली पत्नी के होते हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी करने वाले आरोपी एसएचओ ने मामले को घरेलू बताकर इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।