फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा, हम बहनों के साथ गंदी हरकतें करते हैं', नाबालिग बेटी ने खोली बाप और मां की पोल

Wed, 23 May 2018 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
rape child
विज्ञापन
पापा, मेरे और मेरी बहन के साथ कमरे में गंदी हरकते करते हैं। नाबालिग बेटी ने बाप और मां की पोल खोली तो अफसर सन्न रह गए। मामला हरियाणा के हिसार का है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने 12 साल की बेटी से दुष्कर्म करने और 17 साल की बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में पिता के बाद सहयोग करने के आरोप में मां को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।  महिला थाने की एसआई सुनीता देवी की टीम ने दंपति को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रशासन की एक टीम एक गांव के स्कूल में छात्राओं को गुड टच-बैड टच के लिए जागरूक करने गई थी। तब सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की एक छात्रा ने बताया था कि उसका पिता उसके साथ पहली कक्षा से दुष्कर्म करता आ रहा है। यही नहीं उसकी 17 वर्षीय बड़ी बहन से छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग करने पर मां को भी गिरफ्तार किया

child rape - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों की काउंसिलिंग कर उनके बयान दर्ज कर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनके पिता को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को सहयोग करने की आरोपी उनकी मां को गिरफ्तार कर लिया।  

पोक्सो एक्ट के तहत मां की गिरफ्तारी
दरअसल बेटी के साथ दुष्कर्म करने की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को दी थी। महिला बाल संरक्षण एवं पुलिस की टीम ने जांच में मां को दोषी माना था। पोक्सो एक्ट के भाग 21 के तहत बच्चा यौन शोषण की जानकारी किसी शिक्षक, अभिभावक या अन्य को देता है तो उसे यह जानकारी पुलिस को देनी होती है।

ऐसा न करने पर वह व्यक्ति भी आरोपी बन सकता है। इसी एक्ट के तहत बच्ची की मां को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में पीड़िता बच्ची की मां के अलावा कुछ अन्य रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी थी। इसको लेकर परिवार को लोगों ने कई बार समझाया भी गया था। ऐसे में यह सब परिजन भी गिरफ्तार हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें