फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्राओं से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया

Wed, 23 May 2018 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटखाई के तहत एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में तीसरी और पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राथमिक स्कूल में डेपुटेशन पर आए शिक्षक ने 16 मई को दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है।

विज्ञापन


छात्राओं ने 17 मई को सीनियर साथ लगते सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक प्राथमिक स्कूल में गए। हालांकि आरोपी शिक्षक का कहना है कि उस पर लगाए आरोप निराधार हैं।

उसने इस तरह की हरकतें नहीं की हैं। हैरानी की बात है कि सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ ने यह मामला कुछ दिन दबाए रखा। इसके बाद इसकी सूचना सीएचटी को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल ने इस बारे कोई जानकारी नहीं दी। इससे सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने सीएचटी के पदभार संभालने से पहले पुलिस में मामला दर्ज क्यों नहीं करवाया। उनको इस बारे में सब कुछ पता था। इसके अलावा आरोपी शिक्षक स्कूल में कुछ दिन से अकेला ही था।

सीएचटी ने 20 मई को स्कूल में पदभार संभाला है। इसके बाद सीएचटी ने 21 मई को आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कोटखाई में मामला दर्ज करवाया। डीएसपी आरएल बंसल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आरोपी के  खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को स्कूल से हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें