फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन न जाने पर बेटे को पीटा, ससुर ने दे दी खौफनाक मौत

Thu, 01 Oct 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन जाने से इंकार करने पर बेटे को पीटना महिला को महंगा पड़ गया। ससुर ने गुस्से में आकर उसे रूह कंपाने वाली मौत दी। सास, ससुर व जेठानी ने महिला को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


मधुबन थाना पुलिस ने मृतक महिला कविता के पिता इकबाल की शिकायत पर सास, ससुर व जेठानी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, तरावड़ी निवासी कविता (26) की शादी चार साल पहले नगला मेघा निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। कविता के पास तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

सास, ससुर, जेठानी पर तेल छिड़कर कर आग लगाने का पिता का आरोप

पुलिस के अनुसार, सोमवार को बच्चों ने जिद्द की कि वह ट्यूशन पर नहीं जाएंगे। इस पर कविता ने बच्चों को थप्पड़ मार दिए। इसको लेकर घर में विवाद हो गया। कविता के पिता इकबाल ने आरोप लगाया कि सास कुंदन, ससुर पृथी, जेठानी कविता ने उसकी बेटी पर तेल छिड़कर कर आग लगा दी।

गंभीर हालत में उसे सोमवार देर शाम अस्पताल पहुंचा गया, जहां इलाज के दौरान कविता ने दम तोड़ दिया। कविता के पिता इकबाल, मां बिमला, दादी लाजवंती, पति पवन कुमार ने आरोप लगाया कि कविता को मारा गया है। आरोप है कि इससे पहले भी कविता के साथ मारपीट की जाती थी।

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेने आए कविता के परिजनों ने विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस बारे में मधुबन थाना से जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि मृतक कविता की मौत पर इसके पिता इकबाल की शिकायत पर सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें