दो विदेशी और एक भारतीय युवती दो युवकों संग मिलकर हर रात को रंगीन करते थे। पुलिस ने इस देह व्यापार का पर्दाफाश किया। एक युवती चंडीगढ़ की रहने वाली है, जबकि दोनों युवक दलाली का काम करते थे।
पुलिस ने देर रात इन सब को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल भेज दिया गया। वहीं, दोनों दलालों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच डीएसपी की अगुवाई में गुप्त सूचना पर करीब ढाई घंटे ट्रैप चला।
डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी दलालों की पहचान सेक्टर-56 स्थित सब्बूदिन व राज्जूदिन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आपस में चाचा भतीजे है। इनको सेक्टर-22 स्थित नियर पब्लिक टॉयलेट के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं, युवतियों में दो उजबेकिस्तान व एक मौलीजागरां की निवासी है। दोनों विदेशी युवतियां खुड्डा लौहरा में किराए पर रहती थी।
दलालों पर मोहाली में भी देह व्यापार करवाने का मामला दर्ज
ऐसे हुई पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी: दरअसल, सोमवार करीब आठ बजे डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह को सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। क्राइम ब्रांच ने इंस्पेक्टर रामरातन को कस्टमर बनाकर उनके लोकेशन सेक्टर-22 में भेजा। वहां पर इंस्पेक्टर राम रतन व दोनों आरोपियों के बीच में तीनों लडिकियों का सौदा तीस हजार में तय हो गया।
इसके अलावा इंस्पेक्टर से उन्होंने दस हजार एडवांस व बीस हजार बाद में लेने की बात तय किया। करीब ढाई घंटे चले इस ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच डीएसपी व उनकी टीम ने सेक्टर-22 से आरोपियों को दबोल लिया। इसके अलावा उनके पास से दस हजार बरामद भी कर लिया।
मोहाली में दलालों पर दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार दोनों दलालों पर मोहाली में भी देह व्यापार करवाने का मामला दर्ज है। उनके खिलाफ सन 2012 में केस दर्ज किया गया था। इसकी सूनवाई कोर्ट में चल रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों मोबाइल व लैपटाप की जांच कर रही है। आरोपियों के संपंर्क में आने वाले कई लोगों से पुलिस पूछताछ में लगी है।