स्कूल आते-जाते छेड़खानी करने वाले एक युवक ने विरोध करने पर सातवीं कक्षा की छात्रा का उसके घर के सामने से अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर दोस्त के साथ किशोरी के साथ रेप किया। धमकी भी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो उसकी दो छोटी बहनों को मार डालेंगे। रेप करने के बाद आरोपियों ने किशोरी को तड़के उसके घर के सामने फेंक गए।
किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। मेडिकल में किशोरी से रेप की पुष्टि हुई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लड़की गांव के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी युवक उनकी बेटी से स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करता था। पिता का कहना है कि वीरवार देर रात तक उनकी बेटी पढ़ाई कर रही थी। बाद में वह अपने दादी के घर सोने के लिए निकली।
जब वह घर से निकली तो रमन और एक अन्य युवक ने उसे अगवा कर लिया। उसे खेत में बने ट्यूबवेल पर ले गए और बलात्कार किया। पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रमन पुत्र भूप सिंह के खिलाफ धारा 341, 365, 506 आईपीसी, 4-पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक फरार है। पुलिस को दी किशोर के पिता ने पुलिस पर एक आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। जबकि महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने आरोपों को निराधार बताया है।