फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज की बलि चढ़ा एक और किसान, खुद को मारी गोली

Mon, 05 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कर्ज से परेशान गांव सेखा के एक किसान ने रविवार को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थाना सदर के प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि किसान भूपिंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी सेखा कर्ज के कारण काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह ठेके पर जमीन लेकर गुजारा चला रहा था लेकिन उसके सिर पर चढ़ा कर्ज उतरने का नाम नहीं ले रहा था। उसने कई बैंकों से लिमिटें भी बनवा रखी थी। इस बार उसकी गेहूं की फसल कम होने से वह परेशान था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि किसान भूपिंदर सिंह ने रविवार को घर पर अपने आपको गोली मार ली। भूपिंदर सिंह के बेटे के बयान पर धारा 174 का मामला दर्ज किया गया है। 
उधर कांग्रेस के विधायक केवल ढिल्लों ने पीड़ित परिवार से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अकाली-भाजपा सरकार में किसानों की खुदकुशी का सिलसिला थम नहीं रहा है। यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। ढिल्लों ने कहा कि राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें