फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से आहत किसान ने दी जान, खेत में लगाया फंदा

Thu, 18 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्ज के बोझ तले दबे किसानों द्वारा खुदकुशियां करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को गांव उभावाल में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार गांव उभावाल के चालीस वर्षीय किसान हरदेव सिंह ने वीरवार सुबह साढे़ ग्यारह बजे अपने खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के चाचा गुरजंट सिंह ने बताया कि हरदेव सिंह के सिर पर सरकारी और गैर सरकारी करीब आठ लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन


वह इसे लौटा नहीं पा रहा था। इसी कारण पिछले कुछ समय से वह परेशान रहता था। हरदेव के पास महज साढे़ तीन एकड़ जमीन है। वहीं बड़रूखां चौकी के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी वीरपाल कौर के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है।

भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के नेता गोबिंदर सिंह और राजपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले एलान किया था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा लेकिन कर्ज के सताए किसान खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपना वादा निभाए और किसानों का कर्ज माफ करे। उन्होंने मांग की कि मृतक किसान के परिवार को मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें