फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना छीनने के डर से बेटी समेत दंपति ने की सुसाइड

Tue, 26 May 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव मौड़ां में सोमवार को एक गरीब परिवार ने अपना आशियाना छिन जाने के भय के चलते कीटनाशक दवा निगल ली। इससे पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दिड़बा में नेश्नल हाईवे चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। इसके विरोध में दुकानदारों की ओर दिड़बा बंद रखकर रोष जाहिर किया जा रहा था। वहीं गांव मौड़ा का एक गरीब परिवार को इस बात का डर था कि अब उनका घर ढह जाएगा और इसका उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं मिलेगा। क्योंकि उनका घर जिस जगह पर बना है उसकी रजिस्ट्री भी नहीं थी।

इससे परिवार का मुखिया सतगुर सिंह काफी आहत था और इसके चलते उसने कोई कीटनाशक दवा पी ली, जब उसकी पत्नी राजविंदर कौर रानी ने उसे ऐसा करते देखा तो उसने उसी कीटनाशक वाली शीशी को मुंह लगा लिया। इसी दौरान उनकी नौजवान बेटी गुरप्रीत कौर भी आ गई और उसने भी उसी शीशी से कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन


तीनों की हालत खराब होने पर उन्हें संगरूर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ते देख उन्हें पटियाला के लिए रेफर कर दिया।

पटियाला जाते समय सतगुर सिंह और रानी ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी का इलाज चल रहा है। इस घटना के दौरान सतगुर सिंह का छठी कक्षा में पढ़ता बेटा स्कूल गया हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें