फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुराचार, लड़की ने थाने में खाया जहर

Mon, 30 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
rape - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
प्यार में धोखा मिलने के बाद रविवार को महिला थाने में शिकायत देने पहुंची युवती ने जहर निगल कर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान युवती की मां भी वहां मौजूद थी। युवती की हालत बिगड़ती देख पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे। तुरंत महिला पुलिस उसे पंचकूला के सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंची। जहां युवती का उपचाराधीन है। फिलहाल युवती खतरे से बाहर बताई जा रही है।        
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़िता रामगढ़ की रहने वाली है। रविवार को दोपहर युवती महिला थाने में  शिकायत देने पहुंची थी। उसने पुलिस को शिकायत दी कि शादी का झांसा देकर पांच साल तक रामगढ़ का एक युवक उसके साथ दुराचार करता रहा।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुराचार का केस दर्ज किया। इसके तुरंत बाद युवती ने थाने में ही जहर निगल लिया और आत्म हत्या की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें