फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: हत्थे चढ़ा फर्जी विजिलेंस अधिकारी, किसान से कर चुका है 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 29 Feb 2024 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विजिलेंस ने फर्जी अधिकारी बनकर किसान से धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी होशियारपुर जिले का रहने वाला है। विजिलेंस ने किसान की शिकायत पर पिछले साल 28 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर एक किसान से 25 लाख रुपये की रिश्वत के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। विजिलेंस ने गुरुवार को जिला होशियारपुर के कस्बा चब्बेवाल के रहने वाले आरोपी पिंदर सोढी को दबोचा है। वह अपने साथियों के साथ फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर रहा था। 

विज्ञापन


आरोपी और उसके साथियों ने जिला लुधियाना के थाना कूमकलां के गांव भैनी सालू के निवासी किसान पलविंदर सिंह से रिश्वत के रूप में 25 लाख रुपये के दो चेक लिए थे। मुख्य आरोपी पिंदर सोढी को विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को सेक्टर 32, बीसीएम स्कूल के पास चंडीगढ़ रोड लुधियाना के एक पार्क से गिरफ्तार किया। उस समय आरोपी अपनी स्विफ्ट कार से भागने की कोशिश में था। 

आरोपी की तलाशी के दौरान मानवाधिकार आयोग के कई लोगो, तीन मोबाइल फोन, यूएई का ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय मुद्रा समेत 305 दिरहम मिले हैं। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

विजिलेंस को दी शिकायत में किसान पलविंदर सिंह ने बताया कि उसने अपनी 18 एकड़ की एक पैतृक संपत्ति को बीते वर्ष बेचा था। पैतृक संपत्ति बेचने के कुछ दिन बाद 12 अगस्त 2023 को उसे एक नोटिस मिला कि जो जमीन उसने बेची है, वह पंचायती जमीन है। दरअसल, यह नोटिस भी फर्जी विजिलेंस अधिकारी बने आरोपी ने ही भेजा था। 

नोटिस मिलने के कुछ दिन बाद पलविंदर सिंह ने बताया कि उसके घर तीन लोग आए। उन्होंने खुद को सेक्टर-17 चंडीगढ़ स्थित विजिलेंस विभाग के अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बताई। यह सुनकर शिकायतकर्ता पलविंदर सिंह घबरा गया। उसने फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर आए लोगों से नोटिस के बारे में पूछा। इस पर आरोपी पिंदर सोढी और उसके साथियों ने किसान को इस मामले के रफादफा करने की एवज में 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोपियों को 15 और 10 लाख रुपये के दो चेक और 27 हजार रुपये नकद दे दिए। 
विज्ञापन

आरोपियों ने पलविंदर सिंह से यह चेक तब वापस लेने को कहा जब वह 25 लाख रुपये नकद देता। इस मामले की पूछताछ करते हुए जब शिकायतकर्ता पलविंदर सिंह असली विजिलेंस अधिकारियों के संपर्क में आया तो उसे धोखाधड़ी का पता चला।

अगस्त में विजिलेंस ने दर्ज किया था मामला

विजिलेंस ने मिली शिकायत पर 28 अगस्त 2023 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। गांव भैनी सालू निवासी मनजीत सिंह और चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी मनजीत सिंह और परमजीत सिंह निवासी गांव मेहलों, तहसील समराला और परमिंदर सिंह निवासी आकाश कॉलोनी होशियारपुर की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी पिंदर सोढी और हरदीप सिंह निवासी खमाणों फरार थे। उसे इस साल जनवरी में अदालत ने पीओ (भगोड़ा) घोषित कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें