पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेताओं के साथ खिंचवाई हैं तस्वीरें
आरोपी के मोबाइल की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसके पास वर्दी में हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के साथ खिंचवाई हुईं तस्वीरें मिली हैं। वह इन तस्वीरों का इस्तेमाल अपनी धौंस जमाने के लिए करता था। इसके अलावा उसने अपने फोन में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और नेताओं के नंबर भी फर्जी तरीके से सेव कर रखे थे ताकि वह छोटे पुलिसकर्मियों पर अपना रौब जमा सके। वह अक्सर उनके तबादले करवाने की बात कहकर दबाव बनाता था।
एसपी क्राइम जसबीर सिंह को शक होने पर इंटरनल जांच करवाई तो पता चला कि शातिर आर्मी का मेजर नहीं है। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ तुरंत सीक्रेट एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। यह एफआईआर करीब एक महीने पहले दर्ज हुई थी।
पंचकूला से हुई गिरफ्तारी, पुलिस टीम पर हमला
क्राइम ब्रांच की टीम ने एसपी जसबीर सिंह के नेतृत्व में आरोपी को वीरवार देर रात पंचकूला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने टीम के साथ मारपीट भी की और भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। जिन पुलिसकर्मियों ने कभी उसे मेजर समझकर सैल्यूट मारा था, उन्होंने ही उसे गिरफ्तार किया। पुलिसकर्मियों का मेडिकल भी कराया गया जिसमें चोट लगने की पुष्टि हुई है।