फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा, ऑडियो मैसेज में कही थी ये बात

Fri, 12 May 2023 09:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि छात्र को यूनिवर्सिटी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक उसकी कोई निजी परेशानी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच कर रही है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मृतक हिमेश यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने शुक्रवार को हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान हिमेश यादव (20) निवासी कोटा (राजस्थान) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


थापर इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के मुताबिक हिमेश यादव पढ़ाई में काफी होशियार था और टॉपर में शामिल था। शुक्रवार को हिमेश ने हॉस्टल के अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस बारे में पता लगा। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। जानकारी के मुताबिक हिमेश ने आत्महत्या से पहले अपनी एक साथी छात्रा को मोबाइल पर ऑडियो मैसेज भेजकर परेशान होने की बात कही थी। 

इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि छात्र को यूनिवर्सिटी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक उसकी कोई निजी परेशानी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच कर रही है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें