क्या था मामला: बीते सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कबाड़ी की दुकान में जुआ खेल रहे कुछ युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इसमें संतोष की कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि छोटू व अजय को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां दो दिन बाद संतोष की मौत हो गई थी। यह गोलीकांड कबाड़ी की दुकान के अंदर जुआ खेल रहे युवकों से 12 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पहले इरादा-ए-कत्ल की धारा के तहत केस दर्ज किया था लेकिन संतोष की मौत के बाद पुलिस ने कत्ल की धारा जोड़ दी थी।
हाल में ही पंचकूला में की थी वारदात
सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर राजन ने पंचकूला के एक क्लब मालिक से रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा सकेतड़ी के मीत हत्याकांड में भी वह शामिल था। पुलिस अस्पताल से छुट्टी होने के बाद गैंगस्टर के साथियों और गिरोह के बारे में पूछताछ करेगी। अभी तक कि पूछताछ में पता चला है कि इलाके में चल रही सट्टेबाजी को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ था और इसमें रंगदारी नहीं देने पर हमला किया गया था।
बलटाना चौकी पुलिस चौकी के नजदीक सुखना चो के बांध पर तीन गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गगनवीर सिंह उर्फ राजन की टांग में गोली लगने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। उन दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अमनदीप सिंह बराड़, एसपी (डिटेक्टिव) मोहाली।