फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर मुठभेड़, 1 तस्कर मारा गया, 2 घायल

Sun, 02 Nov 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहद पर हेरोइन की तस्करी करने पहुंचे तस्करों और बीएसएफ जवानों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हुई। इसमें एक भारतीय तस्कर मारा गया, जबकि दो जख्मी हो गए। दो पाकिस्तानी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


बीएसएफ को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर 22 पैकेट हेरोइन, एक पिस्तौल, तीस कारतूस, तीन मैगजीन, बीस ग्राम अफीम, एक बीस फुट लंबी प्लास्टिक की पाइप, तीन पाकिस्तानी मोबाइल फोन जिनमें पाकिस्तानी सिम कार्ड थे और एक भारतीय मोबाइल फोन (भारतीय कंपनी के सिम कार्ड समेत) बरामद हुआ है।

हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक अरब दस करोड़ रुपये की है। वारदात शनिवार रात डेढ़ बजे बीएसएफ की पोस्ट बोहड़-बडाला (गुरदासपुर) में घटी। बीएसएफ के आईजी अशोक कुमार और गुरदासपुर सेक्टर हेडर्क्वाटर गुरदासपुर के कार्यवाहक डीआईजी राजीव कपूर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की बटालियन-38 के जवान बीओपी बोहर वडाला के पास लगे कंटीली तार के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 पाकिस्तानी तस्कर भाग गए

शनिवार रात करीब डेढ़ बजे जवानों को अंधेरे में फेंसिंग के पार लगभग 30 मीटर की दूरी पर तस्करों की गतिविधि महसूस हुई। जवानों ने उन्हें चेतावनी भी दी, लेकिन तस्कर अपना काम करने में जुटे रहे।

थोड़ी देर बाद तस्करों ने जवानों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी तस्करों पर गोलियां दागी। हादसे में तीन भारतीय तस्कर जख्मी हो गए और दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। तीनों जख्मी तस्करों को सरकारी अस्पताल कलनौर में भरती करवाया गया, जहां तस्वीर सिंह (45) वासी गुरदासपुर की मौत हो गई।

बलविंदर सिंह और फतेह सिंह वासी गुरदासपुर का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घायल फतेह सिंह ने बताया कि मारे गए तस्कर तस्वीर सिंह ने इस काम के लिए उन्हें एक-एक लाख रुपये देने का वायदा किया था। अधिकारियों के अनुसार मारे गए तस्वीर सिंह से साल 2009 में भी लगभग 5 किलो हेरोइन मिली थी और तब से यह गुरदासपुर जेल में था।

आईजी अशोक कुमार ने बताया कि तस्वीर सिंह इसी साल जेल से बाहर आया था। इस मौके पर गुरदासपुर बीएसएफ के डीआईजी एनके मिश्र और डीआईजी आरपीएस जसवाल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें