फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों ने पीएम का पुतला जलाया 

Fri, 29 Apr 2016 12:16 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
पीएम का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर में पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले अनुदेशकों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाया। अनुदेशक मानदेय वृद्धि में कटौती से नाराज थे।   
विज्ञापन
इस दौरान अनुुुदेशकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मानदेय वृद्धि पर पुन:विचार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति की बैठक जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष सुनील चौबे की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मानदेय वृद्धि की बात कही थी, लेकिन केंद्र सरकार मानदेय वृद्धि में कटौती करने का निर्णय कर लिया। इसे अनुदेेशक बर्दाश्त नहीं करेंगे।
  इसके बाद अनुदेशक बैैंक चौराहा पहुुंचे जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मानव संसाधन    विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाया। साथ ही मांग की ‌‌‌क‌ि अनुदेेशकों के मानदेय वृद्धि पर विचार किया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दिग्विजय पांडेय, संतोष यादव, गिरिजेश चौधरी, सतीश सिंह, विजय सोनी, लाल बिहारी, देव नरायण, राज कुमार, नरेंद्र, जयश्री, प्रेमचंद्र, परम प्रकाश शर्मा, अजीत, बविता, उपासना, दीपमाला, वंदना सिंह, गीतांजलि, रीना, प्रमिला, योगेंद्र कुमार, सत्य भामा, रेखा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें