फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में बड़ी वारदात: दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या से हड़कंप, बचाने आई महिला के पेट में भी चाकू घोंपा

Sun, 10 Apr 2022 05:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

डीएसपी महिलकलां जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि हमलावर जगरूप सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के गांव गहल में एक व्यक्ति ने दिन दहाडे़ एक बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोस की महिला बुजुर्ग को छुड़ाने आई तो हमलावर ने उस महिला के पेट में भी चाकू घोंप दिया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की जानकारी देते हुए मृतका मुख्तियार कौर के पति जीत सिंह ने बताया कि वह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था और घर में उसकी पत्नी अकेली थी। 

विज्ञापन


तभी गांव चुहानके के रहने वाले जगरूप सिंह ने घर आकर उसकी पत्नी पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पड़ोस में रहने वाली महिला कुलवंत कौर शोर सुनकर उसे छुड़ाने पहुंची तो हमलावर ने कुलवंत कौर के पेट में भी चाकू घोंप दिया, जोकि गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का हमलावर से विवाह हुआ था लेकिन तलाक हुए 14-15 साल हो चुके हैं। लड़की की शादी कहीं और की जा चुकी है, इसी रंजिश में उसने पत्नी मुख्तियार कौर को मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी महिलकलां जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि हमलावर जगरूप सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें