जिसके बाद वहां पहुंचे और टॉर्च की रोशनी करके देखा तो उसकी मां मृत थी। सिर में चोट लगी हुई थी और गली में खून फैला हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। टॉर्च जलाकर देखा तो करीब 16-17 मीटर घसीटकर शव गली में फेंका गया था। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सिर में लगी चोट के कारण ही महिला की मौत हुई है।
पुलिस ने मामले में गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले में एसएचओ सदर देशराज दहिया ने बताया कि मृतका बिमला की सिर में लगी चोट के कारण मौत हुई है। मृतका के बेटे पप्पू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
त्योहार का समय और किसी ने कुछ नहीं देखा
छोटी दीवाली की रात को करीब 10 बजे गली में वारदात हुई। जिन घरों के सामने वारदात हुई, वहां रहने वालों और गली में किसी ने कुछ नहीं देखा और ना ही उन्हें पता लगा। इस बात को लेकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की।
बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है और जांच सकारात्मक दिशा में है। हम उम्मीद करते है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर देंगे।- गंगाराम पुनिया, पुलिस अधीक्षक