तैरना न आने के बावजूद भीषण गर्मी में नहाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर तालाब और नहरों में उतरे चार बच्चे और चार युवक डूब गए। इनमें से एक बच्चा और एक युवक सौभाग्यशाली रहे जिनको लोगों ने बचा लिया जबकि दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों और तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।
जींद के गांव पांडू पिंडारा में सोमवार दोपहर तालाब में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। चौथे बच्चे को आसपास के लोगों ने डूबने से बचा लिया। तीनों बच्चों की उम्र आठ से दस वर्ष है। इनमें हिसार के बीड़ बड़ान निवासी कृष्ण के बेटे अजय और साहिल भी थे।
दोनों भाई गर्मियों की छुट्टियों में जींद की राम कालोनी में मौसी के घर आए हुए थे। सोमवार दोपहर दोनों अपनी मौसी के लड़के कर्ण, कालोनी के ही नितिन के साथ गांव पांडू पिंडारा के तालाब में नहाने चले गए। वहां गहरे पानी में चले जाने पर चारों बच्चे डूबने लगे। वहां से गुजर रहे जेसीबी चालक सुनील निवासी गांव सिंधवीखेड़ा ने बच्चों को डूबते हुए देख कुछ युवकों के साथ तालाब में छलांग दी। उन्होंने कर्ण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अजय, साहिल और नितिन की डूबने से मौत हो गई।
उधर रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र के गांव बेरलीखुर्द में अपनी ससुराल आए गुजरात के दो युवक और उनका साला नहाते समय जेएलएन नहर में डूब गए। ग्रामीणों ने युवकों के साले को बचा लिया लेकिन दोनों युवकों को बचा नहीं सके। रविवार देर रात लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को ढूंढ निकाला।
बेरली खुर्द निवासी रोहताश गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी एक बेटी की शादी गांधीनगर की गायत्री सोसायटी निवासी कन्हैया और दूसरी की शादी अहमदाबाद के कृष्णा सोसायटी निवासी राजेश से की थी। कुछ रोज पहले रोहताश और कन्हैया अपने साले अनिल और परिवार के साथ कुल्लू-मनाली घूमने गए थे। वहां से लौटकर तीनों परिवार सहित रविवार को बेरलीखुर्द में परिवार के लोगों से मिलने के लिए आए थे, तभी यह हादसा हुआ जिसमें रोहताश और कन्हैया की जान चली गई। दोनों को ही तैरना नहीं आता था।
महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र में धनौंदा के नजदीक से गुजर रही जेएलएन केनाल में डूबने से झुंझुनू के गांव भालोठ निवासी 26 वर्षीय प्रदीप की मौत हो गई। एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया की प्रदीप धनौंदा में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। रविवार शाम को तीन अन्य दोस्तों के साथ उसने शराब पी और फिर नहाने के लिए नहर में उतर गया। तैरना न आने के कारण वह डूबने लगा तो साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।