फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 लोगों ने युवक को किडनेप कर बुरी तरह पीटा, लूटा

Wed, 10 Feb 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल का अंधेरा लोगों के लिए असुरक्षित साबित हो रहा है। मंगलवार देर रात मुनडेला लाइट प्वाइंट पर आठ लुटेरों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। इसके बाद ईंटों से सिर पर हमलाकर 800 रुपये नगद और मोबाइल लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-34 थाने में शिकायत सूरजभान ने दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह जगतपुरा बैरियर पर काम करता है। जबकि, मंगलवार की रात करीब 10 बजे साइकिल से घर वापस जा रहा था। इसी दौरान मुनडेला लाइट प्वाइंट पर उसका पांच लोगों ने रास्ता रोक लिया।

इससे पहले कुछ समझ में आता कि तीन अन्य भी पीछे से आकर उसकी साइकिल छीन ली। शिकायतकर्ता के अनुसार आठ आरोपियों को पहचानता कि इससे पहले उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने के बाद दो आरोपियों ने सूरजभान के सिर पर रास्ते में पड़े ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसको बुरी तरह से घायल करके आरोपी जेब से 800 रुपये की नगदी और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। किसी तरह से गंभीर घायल सूरजभान पास में स्थित अपने कमरे तक लड़खड़ाता हुआ पहुंचा। लेकिन, तब तक खून ज्यादा बहने की वजह से वह कमरे के बाहर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित परिजनों ने उसको तुरंत जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।

सिर पर गंभीर चोट, 16टांके:
पीड़ित परिजनों ने बताया कि सूरजभान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के दौरान उसके सिर में कुल 16 टांके लगाए गए हैं। जबकि, उसकी हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। किसी तरह से उसने अपना बयान पुलिस को दर्ज करवाया। फिलहाल, वह हिलने की भी स्थिति नहीं हैं।

पुलिस ने निकाला तुरंत रिजल्ट:
पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद पीड़ित परिजनों की शिकायत लेने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि सूरजभान ने किसी से लड़ाई की है। हालांकि, इसी दौरान सूरजभान ने होश आने पर उसने पूरी कहानी पुलिस को बयान में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें