फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटालाः खून से लथपथ मिला था रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी का शव, पत्नी-बेटे समेत आठ गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2019 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला।
विज्ञापन

बटाला के गांव सकतोहा के पास मंगलवार को मृत मिले रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी की मौत को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस बात का पता लगा लिया है कि रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी की हत्या उसके बेटे, पत्नी और कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर की थी। हत्या की वजह पूर्व कर्मी द्वारा अन्य महिलाओं से संबंध और शराब पीकर मारपीट करने को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार रात को ही हत्यारों ने घर पर तेज हथियारों से पूर्व कर्मी की हत्या की। उसके बाद शव गांव सतकोहा के खेतों में फेंक दिया था। इस बात का खुलासा गुरुवार को बटाला की पुलिस लाइन में डीएसपी बाल कृष्ण सिंगला ने प्रेसवार्ता में किया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए दो दातर, एक किरच, दो मोटसाइकिल और एक कार को भी बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने पत्नी और बेटे समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि 9 अप्रैल को पुलिस को थाना सेखवां के अधीन गांव सकतोहा के पास खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था जो खून से लथपथ था। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह निवासी काहनूवान रोड बटाला के रूप में हुई थी।

पहचान के दौरान यह भी पता लगा था कि गुरनाम सिंह बीएसएफ का रिटायर्ड कर्मी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना सेखवां में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी। इसी दौरान मृतक के एक रिश्तेदार ने ही इस वारदात की सारी कहानी पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मृतक गुरनाम सिंह की पत्नी सुखवंत कौर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

पूछताछ के दौरान सुखवंत कौर ने माना कि उसने अपने बेटे प्रकाश सिंह जो दुबई से आया था, अपनी भाभी गुरप्रीत कौर, भाभी की बहन राजविंदर कौर, अमरजीत सिंह, नवदीप सिंह, विजय मसीह, प्रताप उर्फ बोबी को अपने घर बुलाकर गुरनाम सिंह की हत्या करवा दी है।

डीएसपी ने बताया कि उक्त आठों में से चार युवक अमरजीत सिंह, नवदीप सिंह, विजय मसीह और प्रताप को पैसे देकर इस कत्ल को अंजाम देने के लिए बुलाया गया था।

डीएसपी ने बताया कि उक्त आठों ने गुरनाम सिंह का कत्ल करके उसके शव को कार में रखा और गांव सतकोहा के खेतों के पास फेंक आए थे। वहीं पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बेटे प्रकाश सिंह ने बताया कि उसको अपने पिता की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। 

प्रकाश सिंह ने बताया कि उसका पिता गुरनाम सिंह शराब पीने का आदी था और शराब पीकर उसका पिता उसकी मां को पीटता था। इसके अलावा उसके पिता के बाहर कई महिलाओं से संबंध थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें