नशे में धुत एक महिला को सेक्टर-9 के डिस्को से बाउंसरों ने शनिवार देर रात बाहर निकाल दिया। महिला ने नशे की हालत में पार्किंग में जमकर हंगामा किया।
डिस्को का स्टाफ महिला के हंगामे को देखता रहा, लेकिन उसे घर तक छोड़ने की जहमत नहीं उठाई। महिला की हालत खराब देख एक दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पीसीआर मौके पर पहुंची और महिला को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। पुलिस ने वहां महिला के परिजनों को भी बुला लिया और महिला को परिजनों के हवाले किया।
डिस्को वालों को पहुंचाना चाहिए था घर तक
नशे में धुत होने पर महिला या युवती को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डिस्को की होती है। यह आदेश डीसी और चंडीगढ़ पुलिस ने सभी डिस्क मालिकों को दे रखे हैं, लेकिन ज्यादातर डिस्को महिला या युवती के नशे में धुत होने पर उसे डिस्क से बाहर निकालकर पल्ला झाड़ लेते हैं।