फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका झील में मिला शिक्षक का शव

Sun, 07 Sep 2014 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुका झील से एक शिक्षक का शव पुलिस ने रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद किया। शिक्षक ने शनिवार को ही नाहन के समीप जंगलाभूड़ स्कूल से वरिष्ठ स्कूल बनेठी में ज्वाइन किया था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक का शव रेणुका झील के शांति संगम घाट के समीप तैर रहा था। सूचना मिलते ही रेणुका थाना प्रभारी कुलवीर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने नौका की सहायता से शव को झील से निकालने के बाद उसकी शिनाख्त की।

मृतक की पहचान कमलेश दत्त (48) निवासी धीरथ के रूप में हुई है। मृतक शास्त्री अध्यापक के पद पर कार्यरत था, जो कि नाहन में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

वह जंगलाभूड़ स्कूल से रिलीव होकर बनेठी में ज्वाइन करके शनिवार शाम को नाहन से रेणुका आया था, लेकिन रविवार सुबह उसका शव रेणुका झील में मिला। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन


मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। उधर डीएसपी मुख्यालय मनमोहन सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान कमलेश दत्त पुत्र कृष्ण दत्त निवासी धीरथ तहसील नाहन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें